पेड़े

offline
खोए को कद्दूकस करके बूरा मिलाएं और कड़ाही में मंदी आंच पर रखें और तब तक चलाती रहें जब तक मिश्रण भुनकर एकसार न हो जाए. इसमें इलायची पाउडर, फूड ग्रेड रंग मिलाएं और मोल्ड की मदद से पेड़े तैयार करें. हर पेड़े को पिस्ते के एक टुकड़े से सजाएं. फ्रिज में ठंडा कर परोसें.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा

आवश्यक सामग्री

    खोया: 500 ग्राम
    चीनी या बूरा: 300 ग्राम
    पिस्ते कटे हुए: 10-12
    छोटी इलायची पाउडर: आधा चम्मच
    लड्डू रंग (फूड ग्रेड): 2-3 बूंद
    मोल्ड

सजावट के लिए

पेड़े खाना पसंद है, लेकिन बनाना नहीं आता तो यहां इस रेसिपी को पढ़ें और बनाने स्वादिष्ट पेड़े.

विधि