जानिए तीन रंगों वाली तिरंगी बर्फी कैसे बनाते हैं

offline
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी की खुशी में मुंह मीठा करना तो बनता है, तो क्यों न केसरिया, सफेद, और हरे रंग की शानदार चीज बनाई जाए. यह चीज है तिरंगी बर्फी.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 4 - 6
  • समय : 1 से 1.5 घंटे
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    500 ग्राम मावा (खोया)
    250 ग्राम चीनी
    100 ग्राम घी
    कटे हुए बादाम
    कटे हुए पिस्ता
    कटे हुए काजू
    दो चम्मच नारियल बूरा
    2 से 3 बूंद खाने वाला हरा रंग
    2 से 3 बूंद खाने वाला केसरिया रंग
    दो चुटकी केसर
    2 से 3 चाँदी वर्क की पत्ती

सजावट के लिए

केसर, नारियल बूरा और पिस्ता से सजाएं तिरंगी बर्फी.   

विधि

- एक कड़ाही में घी गर्म करें, इसमें बादाम, पिस्ता और काजू को हल्का भून लें.
- फिर दूसरी कड़ाही में मावा भूनें हल्का गुलाबी होने पर, मावे में चीनी डालकर चलाएं, जब शक्कर पूरी तरह घुल जाए तो आंच बंद कर दें.
- फिर मावे को तीन हिस्सों में बांट लें, मावे के एक हिस्से में हरा रंग, एक हिस्सा बिना रंग का सफेद रखें, एक हिस्से में केसरिया रंग और थोड़ा केसर मिलाएं.-
अब एक थाली में घी लगाएं और थाली में सबसे पहले हरे रंग के मावे की परत बिछाएं, उसके ऊपर सफेद मावा और सबसे ऊपर केसरिया रंग के मावे की परत बिछाएं.
- बाद में मावे पर ऊपर से बादाम और पिस्ता छिड़क कर ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में तिरंगी बर्फी काटकर मुंह मीठा करें.