• X

    आंबा-हल्‍दी का अचार

    ताजी हल्‍दी और आम का अचार बहुत लाजवाब बनता है. ये अचार बनाने के एक सप्‍ताह के बाद खाने लायक बन जाता है.

    आवश्यक सामग्री

      250 ग्राम आंबा हल्दी
      2-3 नींबू का रस
      बाजार में तैयार मिलने वाला इंस्टेंट अचार मसाला
      350 ग्राम तेल
      नमक अगर मसाले में कम लगे तो जरूरतानुसार

    विधि

    - सबसे पहले आंबा हल्दी को धोकर, कपड़े पर सुखा लें.
    - इसके बाद उसमें नींबू रस व नमक मिलाकर कांच के जार में भरकर दो दिनों के लिए अलग से रख दें.
    - अब एक कड़ाही या पतीले में तेल गर्म करके ठंडा कर लें. हल्दी भरे हुए जार में तेल और बाकी मसाले मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें.
    - यह अचार करीब एक सप्ताह बाद इस्तेमाल करने लायक हो जाता है.
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    22


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    2
    टैग्स
Good 5
Poor 2

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए