ब्रेड भटूरा

ब्रेड भटूरा

भटूरे में लाएं एक नया टेस्ट और बनाना सीखें नर्म और गर्मागर्म ब्रेड भटूरे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 4 ब्रेड (बारीक चूरा कर लें), एक बड़ा चम्मच रवा (सूजी), एक बड़ा चम्मच दही
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Servings 1 - 2
- बर्तन में आटा छान लें. इसमें रवा, दही, ब्रेड का चूरा, नमक और थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब आटे के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें. फिर आटे को ढककर 30 मिनट से 3 घंटे के लिए रख दें.
- इसके बाद आटे को फिर से गूंद कर इससे छोटी या मध्यम आकार की लोइयां बनाएं.
- अब एक लोई लें इस पर थोड़ा तेल लगाकर गोल और थोड़ा मोटा भटूरा बेल लें.
- इसी तरह सभी भटूरे बेल लें. अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
- इसके बाद सभी तेल में भटूरा डालकर दोनों तरफ से फ्राई कर लें.
- जब भटूरे दोनों तरफ से सुनहरे हो जाएं तो प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें फ्राइड भटूरा निकाल लें.
- इसी तरह सभी भटूरे तल लें. तैयार हैं ब्रेड भटूरे इन्हें छोले के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (1048 ratings)
4.3 avg from 1048 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड भटूरा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes