एग परांठा
परांठे में अंडे का ट्विस्ट डालकर बनाएं एग परांठा...इसका लाजवाब टेस्ट बार-बार इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको मजबूर कर देगा...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- आटा गूंदने के लिए सामग्री-
- 2 कप आटा (गेहूं का)
- 3/4 कप पानी
- 2 चम्मच घी (पिघला हुआ), एक छोटा चम्मच नमक, अंडा मिश्रण के लिए सामग्री-
- 3 अंडे, एक प्याज बारीक कटा
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- 2 बड़ी चम्मच हरी धनिया बारीक कटी, आधा इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक, तेल या घी परांठा सेकने के लिए
विधि
- एक बर्तन में आटा छान लें, इसमें नमक और घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे नर्म गूंद लें.
- फिर आटा ढककर रख दें.
अंडे का मिक्सचर तैयार करने की विधि-
- अंडे फोड़कर उसका अंदरूनी हिस्सा एक कटोरे में डालें.
- फिर कटोरे में प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, अदरक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अंडे के साथ फेटकर अच्छी तरह मिक्स करें.
परांठा बनाने की विधि-
- सबसे पहले आटे की छोटी गोल-गोल लोइयां बनाकर तैयार कर लें.
- अब सभी लोइयों की एक-एक करके गोल रेटियां बेलें.
- गैस पर एक तवा गर्म करें, इस पर एक परांठा डालकर सेकें, और परांठे के ऊपरी हिस्से पर चम्मच से घी या तेल लगाकर परांठा पलट दें, फिर परांठे के दूसरे हिस्से पर भी घी या तेल लगाकर और उसे पलटकर सेंक लें.
- जब परांठा हल्का सिक जाए, तब उसके ऊपरी हिस्से पर अंडे का मिश्रण डालकर फेलाएं, और उस पर थोड़ा घी या तेल डालकर पलट कर सेक लें, परांठे के चारों तरफ तवे पर घी या तेल डालकर अंडे वाला हिस्सा ब्राउन होने तक सेकें.
- इसी तरह सभी एग परांठे सेंक कर तैयार कर लें, और गर्मागर्म चटनी, सॉस या चाय के साथ सर्व करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एग परांठा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आटा गूंदने के लिए सामग्री- और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
एग परांठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंदने के लिए सामग्री- तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
एग परांठा बनाने में लगभग सिर्फ 20 मिनट तैयारी का समय और सिर्फ 20 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह एग परांठा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
एग परांठा बनाने के लिए आटा गूंदने के लिए सामग्री- के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, एग परांठा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
एग परांठा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
एग परांठा एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT