सर्दी में बनाएं मूली का पराठा

सर्दी में बनाएं मूली का पराठा

सर्दी के मौसम में गजब के स्वादिष्ट लगते हैं पराठे. अगर आप भी तरह-तरह के पराठे खाना पसंद करते हैं तो मूली के पराठे के फैन भी जरूर होंगे. आप ही के लिए है हमारी यह खास रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • भरावन के लिए सामग्री
  • 2 मूली
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी, आधी कटोरी हरा धनिया बारीक कटा, अदरक एक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, एक चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, आटा गूंदने के लिए सामग्री
  • 3 कप गेहूं का आटा, आधा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, घी या मक्खन (पिघला हुआ पराठे सेकने के लिए)

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में आटे में अजवाइन, नमक और पानी डालकर आटा गूंद लें. ध्यान रहे आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा नर्म.
- मूली को छीलकर धो लें और फिर इसे कद्दूकस करें. कद्दूकस की हुई मूली को दोनों हाथों से दबाकर उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें.
- अब मूली में हरी मिर्च , चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, हरी धनिया और नमक डालकर मिक्स करें.
- फिर आटे की लोई बनाकर उसकी छोटी पूरी बेलकर, इसके बीच में मूली का मिश्रण रखें और पूरी को चारों ओर से पलटकर मिश्रण को उसमें बंद करके फिर लोई बनाएं. अब इस लोई को बेलकर पराठा बनाएं.
- इसके बाद गैस पर तवा रखकर गर्म करें. फिर गर्म तवे पर थोड़ा घी डालें. उस पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सेंकें.
- अब पराठे के ऊपरी तरफ भी चम्मच से घी लगाएं और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंकें. ऐसे ही सभी पराठे सेंक लें.
- लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म मूली के पराठे.चटनी या दही के साथ इनका स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (391 ratings)
4.3 avg from 391 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सर्दी में बनाएं मूली का पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे भरावन के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes