शकरकंद की पूरी

शकरकंद की पूरी

सादी, मीठी, नमकीन पूरी से आपका मन ऊब गया हो तो, पूरी में कुछ नया मिलाकर, हम बनाना सीखेंगे शकरकंद की पूरी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 से 4 शकरकंद
  • 3 कटोरी गेहूं का आटा
  • 3 से 4 बारीक कटी हरी मिर्च, एक चम्मच सौंफ, आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा टुकड़ा कद्दूकस किया अदरक, बारीक कटा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक, पूरी फ्राई करने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- शकरकंद को धोकर एक कुकर में उबालकर, शकरकंद होने पर उन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें.
- फिर कद्दूकस किए शकरकंद में गेहूं का आटा, हरी मिर्च, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, कद्दूकस किया अदरक, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंद लें.
- आटा 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.
- शकरकंद की पूरी के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, पूरी बेल लें.
- फिर एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और पूरियों को गर्म तेल में अच्छे से सेक लें, जब पूरी कुरकुरी हो जाएं, तो एक प्लेट में टिशू पेपर लगाकर पूरियों को तेल से निकालकर प्लेट में रखें.
- और अब गर्म-गर्म शकरकंद की पूरी दही या किसी चटनी के साथ खाएं.
- आप शकरकंद की पूरी में गेहूं के आटे की जगह राजगिरि का आटा और सादा नमक की जगह फलहारी नमक मिलाकर व्रत में बनाकर भी खा सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (210 ratings)
4.4 avg from 210 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शकरकंद की पूरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 से 4 शकरकंद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes