मक्के की रोटी और साग की दीवानी है प्रियंका चोपड़ा

मक्के की रोटी और साग की दीवानी है प्रियंका चोपड़ा

मिस इंडिया और बॉलीवुड दीवा प्रियंका चोपड़ा को मक्के कि रोटी और सरसों का साग बहुत पसंद है. प्रियंका अमेरिका में भी रह चुकीं हैं इसलिए जंक फूड भी उनके फेवरेट हैं. खासतौर पर पिज्जा और बर्गर की वह शौकीन ह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कटोरी मक्‍के का आटा, एक कटोरी गेहूं का आटा
  • स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच अजवायन, ढाई कप पानी
  • 2 बड़ा चम्मच तेल, सफेद मक्खन, सरसों के साग बनाने के लिए
  • 2 किलोग्राम सरसों की ताजा साग, एक पाव बथुआ साग, आधा किलो पालक साग
  • 10-15 हरी मिर्च, ओक कटोरी सफेद मक्खन
  • 5 साबुत लाल मिर्च, आधा चम्मच साबुत धनिया, आधा बड़ा चम्मच सरसों के दाने, एक बड़ा चम्मच पिसा हुआ लहसुन
  • 1 बड़ा कटोरी प्याज, बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, आधा कटोरी मक्‍के का आटा

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
मक्के की रोटी
-मक्‍के और गेहूं के आटे को छानकर इसमें नमक-अजवाइन मिला लें. अब अच्छी तरह मिलाकर पानी से नरम गूंद लें. इसके बाद 30 मिनट तक गीले कपड़े से ढक कर रखें. गुंदे आटे की बराबर आकार की लोइयां बनाएं और 5 मिनट तक रखें. - हर लोई की या तो चकले-बेलन या हाथ से रोटी बनाएं फिर रिफाइंड से तवे पर सेकें. आपकी मक्के कि रोटी तैयार है.
- नोट: मक्‍के की रोटी सिर्फ मक्‍के के आटे से बनाई जाती है, लेकिन यह जल्दी टूट जाती है, इसलिए यदि आपका हाथ सधा हुआ नहीं है तो गेहूं का आटा मिला लें. रोटी आसानी से बन सकेगी.

सरसों के साग
- सरसों के साग , बथुआ और पालक की टहनियां तोड़ लें. हरी मिर्च की भी डंडी निकाल लें. खुले पानी में धोकर, उबलते पानी से ब्लांच करें और पानी निथार लें. अब ब्लेंडर में पेस्ट बना लें.
- एक कड़ाही या हांडी में मक्खन गर्म करें, इसमें लाल साबुत मिर्च, दरदरा पिसा हुआ धनिया, सरसों के दाने और पिसा हुआ लहसुन डालें और हल्‍का सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब मक्‍के का आटा और नमक डालकर और पकाएं, इस तरह मक्‍के के आटे का कच्चापन निकल जाएगा.
- पिसा हुआ साग डालें और तब तक पकाएं, जब तक साग तेल न छोड़ दे. पकाते समय इसे बराबर चलाती रहें.
- स्वाद चखें. मनचाहा स्वाद आने पर हांडी आंच से उतार लें. सफेद मक्खन , अदरक के लच्छे और टमाटर के टुकड़ों के साथ सर्व करें. यह साग मक्‍के की रोटी के साथ खाया जाता है, साथ में गुड़ जरूर रखें.
- नोट: पालक को हरी रंगत देने के लिए मिलाया गया है. प्याज भूनते समय चाहें तो कटा अदरक और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं, लेकिन हमने यहां साग को महीन रखने के लिए हरी मिर्च को भी साथ ही पीस दिया है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (58 ratings)
4.3 avg from 58 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मक्के की रोटी और साग की दीवानी है प्रियंका चोपड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कटोरी मक्‍के का आटा, एक कटोरी गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes