खाने की इस चीज को देखकर ललचा जाते हैं रणवीर सिंह

खाने की इस चीज को देखकर ललचा जाते हैं रणवीर सिंह

मस्तीखोर रणवीर सिंह के सभी दीवाने हैं. पर क्या आप जानते हैं उन्हें चाइनीज खाना बहुत पंसद है और वो भी फ्राइड राइस. तो अपने फैमिली मेंबर्स को खिलाएं रणवीर के प्लेट वाली यह चाइनीज डिश.

ADVERTISEMENT

🍳 विधि

Servings 2 - 4
आज यानी 6 जुलाई को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह का जन्मदिन है. मस्तीखोर रणवीर सिंह के तो कई दीवाने हैं, पर क्या आप जानते हैं कि वे किस चीज के दीवाने हैं.

उन्हें चाइनीज खाना बहुत पंसद है और वो भी फ्राइड राइस. तो आइए आप भी अपने फैमिली मेंबर्स को खिलाएं रणवीर के प्लेट वाली यह चाइनीज डिश.

ये है चाइनीज फ्राइड राइस की रेसिपी:

सामग्री:
2 कप पके हुए चावल
1/2 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई
1/2 कप शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 कप गाजर, बारीक कटा हुआ
1 कप हरा प्याज, बारीक कटा हुआ
1 टेबलस्पून तेल
1/4 टीस्पून अजिनोमोटो
1/2 टीस्पून सोया सॉस
1/2 टीस्पून विनेगर (सिरका)
1 टीस्पून ग्रीन चिली सॉस
1/2 टीस्पून रेड चिली सॉस
नमक स्वादानुसार

विधि:

- सबसे पहले तेज आंच पर एक कड़ाही गर्म करने के लिए रखें.
- इसके बाद तेल डालें और जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें पत्तागोभी, शिमला मिर्च, प्याज,  गाजर, नमक और अजिनोमोटो डालकर भूनें.
- जब सब्जियां हल्की-सी पक जाएं तो चावल, सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाकर आंच बंद कर दें.
- प्लेट पर निकालकर गरमागर्म चाइनीज फ्राइड राइस सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खाने की इस चीज को देखकर ललचा जाते हैं रणवीर सिंह एक लोकप्रिय सेलिब्र‍िटी कॉर्नर रेसिपी है, जिसे खाने की इस चीज को देखकर ललचा जाते हैं रणवीर सिंह और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes