मिक्स वेजिटेबल सूप
Back
सूप वेज

मिक्स वेजिटेबल सूप

बारिश और सर्दी के मौसम में गर्मागर्म खाने-पीने की चीजें बहुत अच्छी लगती हैं, सर्दियों में तो सब्जियां भी फ्रेश आती हैं, तो क्यों न इस बारिश और सर्दी के मौसम में हॉट, हैल्दी और टेस्टी मिक्स वेजिटेबल सू

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक बारीक कटी गाजर, एक बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 6 से 7 कटी हुई फ्रेंच बींस, एक कटोरी बारीक कटी फूल गोभी, आधा कटोरी हरी मटर के दाने
  • 1 छोटी चम्मच कद्दूकस किया अदरक, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लॉर, आधा छोटा चम्मच सफेद मिर्च पाउडर, एक से दो बारीक कटी हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नींबू रस, बारीक कटी हरी धनिया
  • स्वादानुसार नमक, मक्खन (बटर)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक कुकर में मक्खन डालकर गर्म करें उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च डालकर, और कटी हुई सब्जियां डालकर फ्राई करें.
- एक बाउल में पानी डालकर बिना गुठलियां पड़े कॉर्न फ्लॉर घोल लें.
- अब घुले कॉर्न फ्लॉर को सब्जियों में डालें पानी कम लग रहा हो तो और पानी मिलाएं.
- फिर काली मिर्च, सफेद मिर्च और नमक डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें.
- कुकर में 3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
- कुकर में प्रेशर खत्म होने पर कुकर का ढक्कन खोल दें और सूप में नीबू का रस डालकर एक बड़ी चम्मच से सूप की सब्जियों को हल्का मैश करते हुए सूप को अच्छे से चलाएं.
- गर्मागर्म मिक्स वेजिटेबल सूप तैयार है बाउल्स में सर्व करें और पीएं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (269 ratings)
4.3 avg from 269 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिक्स वेजिटेबल सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक बारीक कटी गाजर, एक बारीक कटी शिमला मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes