मसाला दूध
Back
हेल्दी ड्रिंक्स वेज,ब्रेकफास्‍ट

मसाला दूध

सादा दूध तो आप रोजाना पीते ही हैं कभी ट्राई कीजिए मसालेदार दूध का जायका. जानें घर पर कैसे बना सकते हैं मसाला दूध...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप दूध, चुटकी भर कपूर (लगभग एक राई के बराबर)
  • 8-10 बादाम
  • 2 चम्‍मच शक्‍कर
  • 2 इलायची
  • 2 लौंग
  • 2 छोटे पीस, दालचीनी के टुकडे़
  • 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- एक कटोरे में थोड़ा-सा गुनगुना दूध डाल कर उसमें केसर के कुछ धागे भिगो लें.
- दूसरे कटोरे में गरम पानी डाल कर बादाम को 15 मिनट तक भिगोकर रख दें. फिर बादाम को छीलकर मिक्‍सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
- मध्यम आंच पर एक बर्तन में दूध डालकर उबालने के लिए रखें फिर इसमें लौंग, इलायची, दालचीनी और कपूर मिला दें.
- 1-2 उबाल आने के बाद इसमें बादाम का पेस्‍ट डालें. इसके बाद भिगोया हुआ केसर का घोल, शक्कर मिलाएं और आंच को धीमा कर 5 मिनट तक पकाएं. आंच बंद कर दूध हल्का ठंडा कर लें.
- फिर इसमें काली मिर्च पाउडर मिलाकर को सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (257 ratings)
4 avg from 257 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला दूध एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप दूध, चुटकी भर कपूर (लगभग एक राई के बराबर) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes