केसर बादाम मिल्क शेक

केसर बादाम मिल्क शेक

बादाम और केसर सेहत के लिए बहुत गुणकारी होते हैं. इन्हें दूध के साथ लिया जाए तो ये और भी फायदेमंद रहते हैं. तो आइए बनाना सीखें टेस्टी और हेल्दी केसर बादाम शेक.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 गिलास दूध (फुल क्रीम)
  • 10 बादाम
  • 4 से 5 केसर की पत्तियां
  • 3 हरी इलायची के दाने पिसी हुई
  • 4 चम्मच चीनी
  • 4 आइस क्यूब/ ऑप्शनल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- बादाम को 6 से 7 घंटे के लिए दूध में भिगो दें.
- अब बादाम वाले दूध में केसर मिलाकर गैस पर थोड़ा गर्म करें.
- इसके बाद मिक्सर में गुनगुना दूध, बादाम, केसर और चीनी डालकर अच्छी तरह ग्राइंड करें.
- फिर बादाम और दूध के मिक्सचर में पिसी हुई हरी इलायची मिलाकर दूध को फ्रिज में ठंडा होने रख दें.
- अब शेक को फ्रिज से निकालकर उसमें आइस क्यूब डालें और टेस्टी केसर बादाम शेक एंजॉय करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (527 ratings)
4.3 avg from 527 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

केसर बादाम मिल्क शेक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 गिलास दूध (फुल क्रीम) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes