ऐसे बनाएं एग-चिकन सैंडविच

ऐसे बनाएं एग-चिकन सैंडविच

वीडियो में जानें टेस्टी एग-चिकन सैंडविच बनाने का तरीका. इसे बनाने का तरीका और स्वाद दोनों आपको पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 3 ब्रेड स्लाइस
  • 2 उबले हुए अंडे
  • 1 छोटी कटोरी तंदूरी चिकन, आधी कटोरी लाल और पीली शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच मस्टर्ड पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच हरा प्याज
  • 1 चम्मच पारस्ले लीफ, आइसबर्ग लेटिस

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले अंडों को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- फिर एक बाउल में अंडा, तंदूरी चिकन, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक और मस्टर्ड पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद इसमें हरा प्याज और पारस्ले डालकर मिक्स कर लें.
- अब ब्रेड की एक स्लाइस पर लेटिस रखें और इस पर तैयार किया 3 चम्मच मिश्रण फैला दें फिर इस पर ब्रेड रखें और लेटिस पत्ती और मिश्रण की दूसरी परत तैयार कर लें.
- इसक बाद ब्रेड की तीसरी स्लाइस रखें और तिकोना काटकर सैंडविच सर्व करें.
- यहां देखें इसका वीडियो

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (8 ratings)
4.6 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं एग-चिकन सैंडविच एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 3 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes