चॉकलेट एक्लेयर्स
Back
स्‍नैक्‍स नॉन-वेज,पार्टी

चॉकलेट एक्लेयर्स

चॉकलेट है आपकी फेवरेट तो दीजिए इसे एक ट्विस्ट और घर पर बनाएं चॉकलेट एक्लेयर्स. जानें क्या है इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • चॉक्स पेस्ट्री के लिए सामग्री
  • 55 ग्राम मार्जरीन (मक्खन)
  • 150 मिली पानी
  • 85 ग्राम मैदा
  • 2 बड़े अंडे, आधा छोटा चम्मच वनीला एसेंस, चुटकीभर नमक, आइसिंग के लिए सामग्री
  • 200 ग्राम ताजा क्रीम
  • 4 बड़े चम्मच आइसिंग शुगर, चॉकलेट ग्लेस आइसिंग

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- मैदे को छान लें.
- एक बाउल में मक्खन, पानी, नमक और वनली एसेंस मिलाकर माइक्रोवेव करें ताकि मक्खन पिघल जाए. इसमें मैदा मिलाएं और माइक्रोवेव से निकाल लें.
- मिश्रण को लकड़ी के चम्मच से तब तक फेंटें जब तक यह एक चिकनी लोई में न तबदील हो जाए और बाउल के किनारे को छोड़ने न लगे.
- मिश्रण को ठंडा करके इसमें एक-एक कर अंडे डालें और फेंटें.
- अब चॉक्स पेस्ट्री को एक प्लेन टोटीयुक्त पाइपिंग बैग में रखें.
- एक कांच में प्लेट लें और उसमें चिकनाई के लिए मक्खन लगाएं.
- इसमें चॉक्स पेस्ट्री का मिश्रण फैलाकर हाई मोड पर 12-15 मिनट तक माइक्रोवेव करें.
- एक्लेयर्स को अच्छी तरह बेक करें जब तक वे चारों साइड से करारे न हो जाएं.
- माइक्रोवेव से बाहर निकालें और हल्का ठंडा होने दें. इसे कैंची की मदद से एक्लेयर्स केस को खोल लें.
- अब क्रीम को तब तक फेंटें जब तक यह सख्त न हो जाए.
- इसमें आइसिंग शुगर मिलाएं और फिर फेंटें. अब इसे स्टार टोटीयुक्त एक पाइपिंग बैंग में डालें.
- एक्लेयर्स को क्रीम से भरकर उसके ऊपर चॉकलेट ग्लेस आइसिंग डालें.
- लीजिए तैयार है चॉकलेट एक्लेयर्स. इसे बच्चों के लंच बॉक्स में रखें और खुद भी खाएं.

- फोटो साभार: www.youtube.com
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.5 (6 ratings)
2.5 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चॉकलेट एक्लेयर्स एक लोकप्रिय नॉन-वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे चॉक्स पेस्ट्री के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट,बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes