वनीला चीज़ केक

वनीला चीज़ केक

बच्चों को अगर केक पसंद है तो आप झटपट ये वनीला चीज केक बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • बेस के लिए, क्रीम कुकीज़: 100 ग्राम, मक्खन: 50 ग्राम, चीनी: 40 ग्राम, केक के लिए, मासकरपोन चीज़: 150 ग्राम, चीनी: 100 ग्राम, अंडे: 5, वनीला बीन्स: 2, केक रिंग मोल्ड:1

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
बेस के लिए

कुकीज़ को क्रश करें. और इसमें पिघला हुआ मक्खन और चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को केक मोल्ड में डालें और लगभग 1 सेंटीमीटर मोटा बेस बनाएं. इसे 15-20 मिनट तक सेट होने दें.

केक मिश्रण के लिए
वनीला बीन्स के बीज (सीड्स) निकाल लें.
बड़े बरतन में अंडे, चीनी, वनीला सीड्स और मासकरपोन चीज मिलाएं. इसे पांच मिनट तक फेंटें.
इस मिश्रण को केक रिंग में डालें.
इसे प्रीहीटेड ओवन में 150 डिग्री सेल्सियस पर 45-55 मिनट तक पकाएं. ओवन से निकाल लें और रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दें.
ठंडा हो जाए तो 30 मिनट तक फ्रिज में रखें.
छोटे टुकड़ों में काटकर ठंडा सर्व करें.

नोट
यदि वनीला बीन्स न मिलें तो 4 बूंद वनीला एसेंस का प्रयोग कर सकती हैं.

आप किसी भी आकार और आकार के मोल्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. खासकर नॉन स्टिक मोल्ड्स का. अगर मासकरपोन चीज उपलब्ध न हो तो एक अंडे के पीले भाग का आधा हिस्सा दही में मिक्स कर सकती हैं. हालांकि स्वाद थोड़ा बदला हुआ होगा.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (28 ratings)
3.9 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वनीला चीज़ केक एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे बेस के लिए, क्रीम कुकीज़: 100 ग्राम, मक्खन: 50 ग्राम, चीनी: 40 ग्राम, केक के लिए, मासकरपोन चीज़: 150 ग्राम, चीनी: 100 ग्राम, अंडे: 5, वनीला बीन्स: 2, केक रिंग मोल्ड:1 और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes