ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- एक पिज्जा बेस
- 4 से 5 बारीक कटी लहसुन की कलियां
- 1 से 2 बारीक कटे टमाटर, आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज, आधे कप कटे हुए जैतून (ऑलिव), एक गोल कटा प्याज, एक कटी हुई शिमला मिर्च, एक छोटी चम्मच पिसी काली मिर्च, आधी छोटी चम्मच सूखी खड़ी धनिया
- स्वादानुसार लालमिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक, जैतून तेल (ऑलिव ऑयल)
विधि
- अब एक पैन में जैतून तेल (ऑलिव ऑयल) गर्म करें उसमें लहसुन भूनें.
- जब लहसुन गुलाबी होकर भुन जाए तो तेल में बारीक कटे टमाटर डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
- टमाटर अच्छे से पक जाएं, तो उसमें सूखी खड़ी दरदरी पिसी धनिया, लालमिर्च पाउडर, पिसी काली मिर्च, और नमक डालकर पकाकर पिज्जा का सॉस तैयार कर लें.
- अब एक बैकिंग पैन में थोड़ा ऑलिव ऑयल लगाकर पिज्जा बेस रखें फिर पिज्जा बेस कि ऊपर भी थोड़ा ऑलिव ऑयल लगाएं.
- उसके बाद पिज्जा के लिए तैयार टोमैटो सॉस को पिज्जा बेस के ऊपर फैलाकर लगाएं.
- फिर टोमैटो सॉस के ऊपर ऑलिव ऑयल में मिक्स शिमला मिर्च, जैतून (ऑलिव) और प्याज रखें.
- इसके बाद सब्जियों के ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डालें.
- अब 10 से 15 मिनट के लिए ओवन में 200 डिगरी सैल्सियस पर पिज्जा बेक करने के लिए रख दें.
- जब पिज्जा बेस गोल्डन ब्राउन हो जाए और चीज पिघलकर ब्राउन होने लगे तो ओवन बंद करके पिज्जा निकाल लें.
- गर्मागर्म वेज पिज्जा तैयार है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वेज पिज्जा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक पिज्जा बेस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इटैलियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
वेज पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले एक पिज्जा बेस तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
वेज पिज्जा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह वेज पिज्जा रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
वेज पिज्जा बनाने के लिए एक पिज्जा बेस के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, वेज पिज्जा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
वेज पिज्जा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
वेज पिज्जा एक लोकप्रिय इटैलियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT