ऐसे बनाएं पाव ब्रेड
पाव भाजी के लिए पाव अक्सर ही खरीद कर लाते हैं तो इसे बनाएं घर पर आसानी से और बाजार जाने के झंझट से बचें. यहां जानें इसे बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम मैदा
- 2 चम्मच घी या तेल
- 2 छोटे चम्मच सूखा खमीर/यीस्ट
- 2 छोटी चम्मच चीनी, आधा छोटी चम्मच नमक, आधा कप दूध
विधि
- सबसे पहले दूध में सूखा खमीर/यीस्ट डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें चीनी डालकर 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें और बाद में इसमें आधा कप गुनगुना गरम पानी कर दें.
- मैदे को एक बॉउल में डालकर उसमें घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और उसमें यीस्ट वाला दूध डालकर आटा गूंथ लें.
- आटे को 5-6 मिनट तक मसल कर एकदम चिकना कर लें. आटे को तब तक गूंथे जब तक कि आटा हाथ में चिपकना बंद न हो जाए.
- अब इस आटे को एक गहरे बर्तन में रखकर किसी गरम जगह पर इसे रख दें.
- 2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दोगुना हो जाएगा और फिर इसे मसल कर चिकना करें.
- आटे को 8-9 बराबर भागों में लोई काट लें.
- अब लोइयों पर हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिए, बेकिंग ट्रे पर चिकनाई लगाकर कर 1 घंटे तक ढककर रख दें.
- ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम करें और पाव वाली बेकिंग ट्रे को ओवन में रख दें.
- अब ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनट के लिये सेट कर दें. 20 मिनट बाद पाव को चेक करें.
- अगर पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तो पाव बन गए हैं, अगर पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हें फिर से 5 मिनट के लिए 180 सेग्रे पर ओवन को सेट करके बेक कर लें.
- पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दें ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे.
- पाव तैयार हैं. इसे भाजी के साथ या फिर जैम-बटर के सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाएं पाव ब्रेड एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाएं पाव ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम मैदा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाएं पाव ब्रेड बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाएं पाव ब्रेड रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाएं पाव ब्रेड बनाने के लिए 250 ग्राम मैदा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाएं पाव ब्रेड को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाएं पाव ब्रेड का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाएं पाव ब्रेड एक लोकप्रिय बेक्स वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT