बेबी ऐग प्लांट स्प्रिंग वेजिटेबल्स

बेबी ऐग प्लांट स्प्रिंग वेजिटेबल्स

बैगन के नाम से ज्यादातर लोग मुंह बनाते हैं, लेकिन बैगन को अगर रोचक ढंग से बनाया और परोसा जाए तो इसे न खाने वाले भी उंगलियां चाटेंगे. देखेते हैं ऐसी ही एक रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • छोटे बैंगन: 3, तेल: तलने के लिए, भरावन के लिए, ऑलिव ऑयल: 5 मिली, लाल शिमला मिर्च: 20 ग्राम, पीली शिमला मिर्च: 20 ग्राम, हरी शिमला मिर्च: 10 ग्राम, ग्रीन जुकिनी: 20 ग्राम, येलो जुकिनी: 30 ग्राम, प्याज: 10 ग्राम, मशरूम: 10 ग्राम, रोजमेरी हर्ब: 2 ग्राम, सीजनिंग: स्वादानुसार, टोमेटो सॉस: स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
बैंगन को आधी लंबाई में काटें और उसके बीच का हिस्सा गोल चाकू से निकाल दें. मंदी आंच पर गहरे तलें और अतिरिक्त तेल सोखने के लिए किचन टॉवल पर रखें. सभी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें.

तेल गर्म करके प्याज को गुलाबी होने तक भूनें, और दूसरी सब्जियां डाल दें. कुछ मिनट भूनें, तब तक जब तक सारी सब्जियां सूख न जाएं. सीजनिंग और हर्ब मिला दें. अच्छी तरह मिलाकर आंच से उतार लें.

छोटे चम्मच की मदद से इस मसाले को तले हुए बैंगन में भरें. प्लेट में थोड़ा टोमेटो सॉस डालें और भरे हुए बैंगन सॉस पर रखें. धनिए से सजा कर चावल के साथ परोसें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (84 ratings)
3.7 avg from 84 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेबी ऐग प्लांट स्प्रिंग वेजिटेबल्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे छोटे बैंगन: 3, तेल: तलने के लिए, भरावन के लिए, ऑलिव ऑयल: 5 मिली, लाल शिमला मिर्च: 20 ग्राम, पीली शिमला मिर्च: 20 ग्राम, हरी शिमला मिर्च: 10 ग्राम, ग्रीन जुकिनी: 20 ग्राम, येलो जुकिनी: 30 ग्राम, प्याज: 10 ग्राम, मशरूम: 10 ग्राम, रोजमेरी हर्ब: 2 ग्राम, सीजनिंग: स्वादानुसार, टोमेटो सॉस: स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes