कच्चे आम की कढ़ी

कच्चे आम की कढ़ी

दही और बेसन के साथ बनने वाली कढ़ी को एक नया स्वाद देकर बनाएं कच्चे आम की कढ़ी. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम बेसन
  • 1 कच्चा आम
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 10-12 करी पत्ते, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच मिर्च
  • स्वादानुसार नमक, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले कच्चे आम को छील कर उसका गूदा निकाल लें.
- अब आम को छोटा-छोटा काट लें. (सोलकढ़ी)
- एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच में रखें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा डालें.
- जब जीरा तड़क जाए तो पैन में आम, हरी मिर्च डालकर चलाते हुए पकाएं. (कुट्टू के आटे की कढ़ी)
- इसके बाद पैन में 1 छोटा कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें ताकि आम के टुकड़े पक जाएं.
- जब तक आम पक रहा है आप बेसन का घोल तैयार कर कीजिए. (पापड़ की कढ़ी)
- 4-5 मिनट में आम पक जाएंगे. इसके बाद बेसन का घोल डाल दीजिए और हल्के हाथों कढ़ी को चलाते रहे.
- जब कढ़ी में उबाल आ जाए तो इसमें नमक और लाल मिर्च डाल लें.
- अब तड़का पैन में तेल गर्म करें.
- जब तेल गर्म हो जाए इसमें जीरा,हींग, करी पत्ता डाल दीजिये.
- तैयार तड़का को कढ़ी पर डाल दें और आंच बंद कर दें.
- कच्चे आम की कढ़ी तैयार है. इसे चावल के साथ सर्व खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (8 ratings)
4.5 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कच्चे आम की कढ़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes