काॅर्न मेथी पुलाव
Back
राइस वेज,लंच,डिनर

काॅर्न मेथी पुलाव

खाने में राइस बहुत पसंद हैं तो इसे बनाएं कॉर्न और मेथी के एक नए स्वाद के साथ. बैचलर हैं तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आएगी. आइए जानें, इसका आसान सा तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप स्वीट कॉर्न
  • 3/4 कप मेथी, कटी हुई
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 कप प्याज, लंबे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 कप बासमती चावल
  • 1 चम्मच मक्खन
  • 1 चम्मच तेल
  • 2-4 काली मिर्च
  • 1 दालचीनी का टुकड़ा
  • 2 लौंग
  • 2 इलायची, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक कुकर में मक्खन और तेल गरम करें फिर उसमें काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर, मध्यम आंच पर कुछ मिनट के लिए भून लें.
- अब उसमें प्याज डालकर, मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भून लें और फिर मेथी और कॉर्न डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- अब उसमें चावल और 2 कप गरम पानी, नमक, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर कुछ सेकेंड के लिए फ्राई कर लें.
- कुकर का ढक्कन बंद करके 2 सीटी लगवा लें.
- गरमागर्म कॉर्न मेथी पुलाव तैयार हैं. दही और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (13 ratings)
4.1 avg from 13 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

काॅर्न मेथी पुलाव एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1/2 कप स्वीट कॉर्न और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes