नवरात्र स्पेशल: ऐसे बनाइए कच्चे केले की टिक्की

नवरात्र स्पेशल: ऐसे बनाइए कच्चे केले की टिक्की

स्नैक्स में टिक्की बहुत पसंद की जाती है. इनका एक और बेहतरीन स्वाद है कच्चे केले की टिक्की. इसे व्रत में भी खाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चार कच्चा केला, दस काजू (बारीक कटे हुए), एक छोटी कटोरी मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई), आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, दो बड़ा चम्मच आरारोट, नमक स्वादानुसार, दो कप पानी, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी और केले डालकर दो सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर इसका ढक्कन खोलें और केलों को पानी से निकालकर ठंडा करके छील लें.
- इसके बाद केले कद्दूकस कर लें.
- फिर केले में काजू या मूंगफली, अदरक, हरी मिर्च , काली मिर्च, आरारोट और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें.
- अब केले के मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने रखें.
- तेल के गरम होते ही बॉल्स को हथेली पर रखकर हल्के हाथों से दबाएं और गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- टिक्कियां तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर रखें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है कच्चे केले की टिक्की. इन्हें हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (101 ratings)
4 avg from 101 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नवरात्र स्पेशल: ऐसे बनाइए कच्चे केले की टिक्की एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चार कच्चा केला, दस काजू (बारीक कटे हुए), एक छोटी कटोरी मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई), आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, दो बड़ा चम्मच आरारोट, नमक स्वादानुसार, दो कप पानी, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes