मलाई ब्रेड

मलाई ब्रेड

ब्रेड तो आपने कई तरह की खाई होंगी, लेकिन आज हम लेकर आए हैं ब्रेड का कुछ अलग अंदाज-ए-बयां मलाई ब्रेड की शक्ल में. हमें यह रेसिपी पकवानगली की एक यूजर ने भेजी है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 ब्रेड पीस
  • 2 बड़ा चम्मच मलाई
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, हरा धनिया कटा हुआ, नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 3 छोटा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में मलाई डालकर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला लें.
- फिर ब्रेड लेकर एक तरफ यह पेस्ट लगा लें.
- हल्की आंच पर तवा गरम करें और कुछ बूंदें घी की डालें और ब्रेड पर जिस तरफ पेस्ट लगाया है उस तरफ से सेंके.
- दूसरी तरफ भी थोड़ा-सा घी लगा कर सेंक लें.
- चटनी या सॉस के गर्मागर्म खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
नोट-
- हमें यह रेसिपी पकवान गली की अर्चना सोनी ने भेजी है. अगर आपके पास भी ऐसी ही कुछ मजेदार रेसिपी हैं तो हमें http://www.pakwangali.in/ugc.php पर भेजें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (113 ratings)
3.7 avg from 113 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मलाई ब्रेड एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड पीस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes