तिल के मीठे गजक नहीं बनाएं तिल के पारे

तिल के मीठे गजक नहीं बनाएं तिल के पारे

चाय के साथ कुछ लाइट खाना या सर्व करना चाहते हैं तो तिल पारे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. इन्हें बनाना भी आसान है और एक हफ्ते तक स्टोर भी किया जा सकता है. देखें बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • आधा किलो आटा, ढाई कप पानी, दो बड़ा चम्मच तिल, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, चार बड़ा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले 1 बाउल में आटा, अजवाइन, तिल और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- मोयन का तेल और पानी से आटा गूंद लें. इसे 10 मिनट के लिए रख दें.
- तय समय के बाद आटे की छोटी की लोइयां बना लें.
- इन लोइयों से रोटियां बेल लें और चाकू से लंबा-लंबा काट लें. (आप चाहें तो इसमें कांटे वाले चम्मच से छेद भी कर सकते हैं.)
- फिर इससे मनचाहे आकार के पारे काट लें. इसी तरह सभी लोइयों से पारे काट लें.
- अब कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच में गर्म करें. जब तेल एकदम गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें.
- फिर इसमें पारे डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- किचन पेपर इन पारों को रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- तिल पारे एयर टाइट डिब्बे में एक हफ्ते तक रखा जा सकता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (87 ratings)
4.1 avg from 87 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तिल के मीठे गजक नहीं बनाएं तिल के पारे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो आटा, ढाई कप पानी, दो बड़ा चम्मच तिल, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, चार बड़ा चम्मच तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes