चटपटे पंजाबी छोले-भटूरे

चटपटे पंजाबी छोले-भटूरे

छोले भटूरे का नाम पंजाब में पॉपुलर डिश में लिया जाता है और वाकई इसका चटपटा स्वाद हर किसी को भाता है. आइए देखते हैं कैसे बनते हैं चटपटे छोले भटूरे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • भटूरे की सामग्री, मैदा 500 ग्राम, सूजी 100 ग्राम, दही आधा कटोरी, नमक स्वादानुसार, चीनी आधा छोटी चम्मच, बेकिंग पाउडर 1 छोटी चम्मच, तेल तलने के लिए, छोले की सामग्री, काबुली चना एक कटोरी या 150 ग्राम, खाना वाला सोडा आधा चम्मच, टमाटर 3-4 मीडियम साइज, हरी मिर्च, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, रिफाइन्ड तेल 2 चम्मच, जीरा आधा छोटी चम्मच धनिया पाउडर एक छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई छोटी चम्मच से कम, गरम मसाला

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
भटूरा बनाने की विधि

- मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिए, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 चम्मच तेल, नमक, बेकिंग पाउडर, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- गुनगुने पानी से नरम आटा गूथ लें. गुथे हुए आटे को 2 घंटे के लिए बंद अलमारी या किसी गरम जगह पर ढक कर रखें.
- कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गूथे हुए आटे से एक चम्मच आटे के बराबर आटा निकालें. लोई बनाएं और पूरी की तरह बेलें, लेकिन यह पूरी से थोड़ी सी मोटी बेली जाती है.
- पूरी को गरम तेल में डालें, कलछी से दबाकर फुलाइए, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलें.

छोले बनाने की विधि

- चनों को रात भर पानी में भिगने रख दें. पानी से निकालकर चनों को धोकर, कुकर में डालें. एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाने का सोडा मिला दें. फिर इसे गैस पर उबालने के लिए रख दें.
- दूसरी तरफ टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. जीरा भुनने के बाद धनिया पाउडर डाल दें.
- टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
- भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डालें.
- उबले चनों को इस मसाले की तरी में मिलाकर अच्छी तरह चमचे से चलाएं.
- अगर आपको छोले ज्यादा गाढ़े लग रहे हों तो जरूरत के मुताबिक पानी मिला लें.
- उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दें. गरम मसाला और आधा हरा धनिया मिलाएं.
- अब इन चटपटे छोले को भटूरे के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (3425 ratings)
4.2 avg from 3425 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चटपटे पंजाबी छोले-भटूरे एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे भटूरे की सामग्री, मैदा 500 ग्राम, सूजी 100 ग्राम, दही आधा कटोरी, नमक स्वादानुसार, चीनी आधा छोटी चम्मच, बेकिंग पाउडर 1 छोटी चम्मच, तेल तलने के लिए, छोले की सामग्री, काबुली चना एक कटोरी या 150 ग्राम, खाना वाला सोडा आधा चम्मच, टमाटर 3-4 मीडियम साइज, हरी मिर्च, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, रिफाइन्ड तेल 2 चम्मच, जीरा आधा छोटी चम्मच धनिया पाउडर एक छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई छोटी चम्मच से कम, गरम मसाला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes