खट्टा ढोकला
Back
राज्‍यों के पकवान वेज,ब्रेकफास्‍ट

खट्टा ढोकला

वीकेंड में नाश्ते में कुछ टेस्टी और हल्का खाने को मिल जाए तो दिन बन जाता है. आइए आज बनाते हैं, खट्टा ढोकला...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप चना दाल
  • 1 कप चावल
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/2 कप खट्टा दही
  • 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच तेल
  • 1/2 कप पानी, नमक स्वादानुसार, तड़के के लिए
  • 2 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच तिल के बीज
  • 4-5 कड़ी पत्ते

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
- चना दाल और चावल को एक रात पहले 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
- सुबह इसे पानी निकालकर दही और 1/2 कप पानी के साथ मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें. घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न ही ज्यादा पतला.
- घोल को एक बड़े बॉउल में निकाल लें और फिर उसमें नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इस मिश्रण को खमीर उठने के लिए ढककर हल्की गर्म जगह पर 6-8 घंटे के लिए अलग रख दें.
- अब एक थाली में तेल लगाकर चिकना कर लें.
- ढोकला बनाने के बर्तन में 2-3 ग्लास पानी डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें.
- ढोकले के घोल में 1 टीस्पून तेल और मिर्च-अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब उसमें इनो फ्रूट साल्ट डालकर एक मिनट तक अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार घोल को चिकनी की गई थाली में आधी ऊंचाई तक भर दें.
- ऊपर से जीरा और लाल मिर्च पाउडर छिड़के और थाली को ढोकला बनाने के बर्तन में रख दें.
- अब इसे 10 से 15 मिनट तक मीडियम आंच पर भाप में पकने दें. बीच में एक बार चाकू की सहायता से ढोकला चेक कर लें.
- अगर चाकू साफ बाहर आ जाए तो ढोकला तैयार है वर्ना उसे 5 मिनट के लिए और पका लें.
- तैयार ढोकले को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- अब एक छोटी कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें और उसमें राई और जीरा डालें.
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कड़ी पत्ता डालकर कुछ देर के लिए फ्राई कर लें.
- आंच बंद करके तड़के को ढोकले पर डालें और अच्छे से मिला लें.
- खट्टा ढोकला तैयार है. सर्विंग प्लेट में निकालकर हरा धनिया से सजाकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (43 ratings)
4.1 avg from 43 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खट्टा ढोकला एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1/2 कप चना दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes