खोया-तिल बाटी

खोया-तिल बाटी

सर्दियों के मौसम में गर्म तासीर की चीजें खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और उस पर मौका हो तिल गुड़ के त्‍योहार यानी मकर संक्रांत‍ि का तो इन चीजों का महत्‍व और बढ़ जाता है. जानें इसकी रेसिपी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप तिल
  • 2 कप खोया (मावा)
  • 500 ग्राम गुड़  
  • 2 चम्मच घी, आधा कप बादाम-काजू
  • 1 चम्‍मच इलाइची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- कड़ाही में तिल डालकर मीडियम आंच पर इसे भून लें. तिल जब सुनहरे होने लगें तो गैस बंद कर दें.
- भूने हुए तिल को एक बाउल में निकालकर रख लें.
- आधा कप तिल निकालकर अलग रख लें और बाकी सारे तिल को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
- खोये को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें.
- काजू को लंबाई में 2 टुकड़े करते हुए काटकर अलग रख लें.
- बचे हुए काजू और बादाम को बारीक काट लें.
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर इसे पिघला लें.
- पिघले हुए गुड़ में पिसे हुए तिल, भुना हुआ खोया, बारीक कतरे हुए काजू-बादाम और इलाइची पाउडर डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें.
- अब इस मिश्रण की गोल बाटियां बना लें.
- इन बाटियों पर साबुत तिल बुरक कर तिल को अच्‍छी तरह चिपका दें.
- अब कटे हुए काजू के टुकड़ों को इन बाटियों पर रखकर हाथ से दबा दें.
- खोया-तिल बाटी को 3-4 घंटे के लिए थाली में रखकर सेट होने के लिए रख दें और फिर इसका स्वाद लें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (196 ratings)
4.3 avg from 196 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खोया-तिल बाटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप तिल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes