इस होली मटर की कचौड़ी नहीं, मटर की गुझिया बनाइए

इस होली मटर की कचौड़ी नहीं, मटर की गुझिया बनाइए

मावा, सूजी और ड्राई फ्रूट्स वाली गुझिया से मन भर गया है तो मटर की गुझिया बनाइए. इसे बनाना भी बहुत आसान है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 कप मैदा
  • 3 टेबलस्पून घी मोयन के लिए, भरावन के लिए सामग्री
  • 1 कप पिसी चीनी
  • 1/2 कप उबले हुए मटर
  • 1/4 कप खोया/मावा
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून नारियल का बूरा
  • 1 टेबलस्पून काजू बारीक कटे हुए
  • 1 टेबलस्पून बादाम बारीक कटे हुए
  • 1 टेबलस्पून पिस्ता बारीक कटे हुए
  • 1 टेबलस्पून देसी घी, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें फिर इसमें मटर डालें.
अच्छी तरह मैश करते हुए मटर को सुनहरा होने तक भून लें.
- इसे ठंडा होने कर लें.
- फिर इसमें बाकी सभी सामग्री मिलाकर भरावन तैयार कर लें.
- एक बड़ा चम्मच मैदा एक कटोरी में निकाल लें और इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
- एक बड़े बाउल या बर्तन में बचा मैदा छान लें. इसमें घी डालकर अच्छी मिक्स करें. ध्यान रहे इसमें दाने न पड़ें. अब धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें. इसे ढककर रख दें.
- तय समय बाद मैदे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. एक लोई को बेलकर पूरी की तरह बेल लें.
- इस पूरी के बीच में एक बड़ा चम्मच भरावन रखें और चारों तरफ मैदे का पेस्ट लगाकर बंद कर दें. आप चाहें तो सांचे में भी गुझिया बना सकते हैं. इसी तरीके से सारी गुझिया तैयार कर लें.
- दूसरी में तलने वाला तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो आंच धीमी करके इसमें गुझिया डालकर गुलाबी होने तक तल लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस होली मटर की कचौड़ी नहीं, मटर की गुझिया बनाइए एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes