आलू का हलवा
आलू सब्जियों का राजा है और खाने में आलू का होना मतलब खाने का स्वाद और बढ़ जाना. वैसे सब्जियों में आलू तो आपने बहुत खाया होगा तो क्यों न इसका मीठा स्वाद भी लें. पेश है आलू का जायकेदार हलवा बनाने का तर
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 500 ग्राम, उबले आलू
- 1 कप चीनी
- 4-5 बड़े चम्मच देसी घी, कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता, ), सूखा नारियल कसा हुआ
- 10-15 किशमिश
विधि
- उबले हुए आलू को एक बाउल में मसल लें.
- अब एक नॉन स्टिक पैन में घी गर्म करें और उसमें मसले हुए आलू डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं.
- आलू को लगातार चलाती रहें, ताकि वह पैन में न चिपके.
- जब आलू घी छोड़ने लगे तब उसमें चीनी मिला दें.
- आलू को लगातार चलाती रहें जब तक कि चीनी उसमें पूरी तरह घुल न जाए.
- अब इसमें किशमिश और सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक और पकाएं.
- गैस बंद कर दें और इसे प्लेट या कटोरी में डालें और कद्दूकस किए नारियल को इस पर बुरक कर गर्मागर्म सर्व करें.
यह भी आजमाएं :
सर्दियों में शकरकंद भी खूब आती है. आप चाहें तो आलू की जगह शकरकंद भी इस्तेमाल कर सकती हैं. शकरकंद के हलवे में सिर्फ चीनी की मात्रा का ख्याल रखें. इस हलवे में चीनी कम लगेगी.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम, उबले आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम, उबले आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू का हलवा बनाने में लगभग 5 से 15 मिनट तैयारी का समय और 5 से 15 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू का हलवा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू का हलवा बनाने के लिए 500 ग्राम, उबले आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू का हलवा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू का हलवा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू का हलवा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT