कूकर में बनाएं एगलेस मैंगो केक

कूकर में बनाएं एगलेस मैंगो केक

केक तो सभी को पसंद होता है. तो इस मौसम में कूकर में बनाएं मैंगो केक वो भी बिना अंडों वाला. देखें क्या है सही तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1 चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, चुटकीभर नमक
  • 2 कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • 3 चौथाई कप मैंगो प्यूरी/गूदा, आधा कप तेल, आधा कप बटर मिल्क/छाछ

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले कूकर के ढक्कन से रबर और सिटी निकाल लें फिर ढककर तेज आंच पर 5 मिनट तक गर्म करें. फिर आंच बंद कर दें.
- बेकिंग प्लेट में चिकनाई लगा लें.
- अब एक बाउल में मैदा , बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- एक दूसरे बड़े बाउल या बर्तन में तेल, छाछ और मैंगो प्यूरी डालकर चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद इसमें मैदा का मिश्रण डालें और मिलाएं. ध्यान रहे इसमें गांठ न पड़े.
- इस मिश्रण को तैयार बेकिंग प्लेट में डाल लें.
- कूकर का ढक्कन खोलें और इसमें एक सेपरेटर रखें और फिर कूकर के अंदर बेकिंग प्लेट रखकर ढक्कन बंद कर 2 मिनट तक तेज आंच में पकाएं. (ध्यान रखें कूकर में पानी नहीं डालना है और न ही ढक्कन में सीटी और रबर लगानी है. सेपरेटर के लिए आप छोटी-छोटी 3 कटोरी भी रख सकते हैं.)
- 2 मिनट बाद आंच को धीमा कर दें फिर 30 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और 5 मिनट तक कूकर का ढक्कन न खोलें.
- 5 मिनट के बाद ढक्कन खोलें और बेकिंग प्लेट को बाहर निकालकर 15 मिनट तक ठंडा होने को रखें.
- इसके बाद प्लेट से केक निकालें और सर्व करें.

नोट-

- केक बनाने के लिए कम से कम 3 लीटर वाला प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करें.
- कूकर में केक बनाने के लिए ढक्कन में रबर और सीटी लगाने की जरूर नहीं होती.
- साथ ही इसमें पानी डालने की भी जरूरत नहीं होती क्योंकि हमें केक बेक करना है, भाप में पकाना नहीं है.
- कूकर का ढक्कन 30 मिनट तक न खोलें. केक ठीक से पका है या नहीं, चेक करने के लिए टूथपिक या फिर कांटे वाले चम्मच का इस्तेमाल करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (526 ratings)
4.2 avg from 526 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कूकर में बनाएं एगलेस मैंगो केक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes