ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की
मूंगफली की चिक्की खाने में बड़ा ही स्वाद आता है. आप इसे घर में ही बना सकते हैं क्योंकि हम बता रहें इसका आसान तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 कप मूंगफली के दाने
- 3/4 कप गुड़, बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच घी
विधि
- भूने हुए मूंगफली के दाने को 3-4 मिनट के लिए ठंडा होने दें. जब वे थोड़े गर्म रहें तो रगड़कर छिलके हटा दें और टुकड़ों में तोड़ लें.
- अब एक बड़ी थाली की पिछली सतह और बेलन को तेल/घी लगाकर चिकना कर लें. (आप चिक्की को बेलने के लिए थाली के बदले किचन स्लैब को भी चिकना कर सकते हैं.) एगलेस कोकोनट कुकीज
- अब एक दूसरी भारी तले वाली कड़ाही में मध्यम आंच पर घी गर्म करें. इसमें गुड़ डालें और लगातार चमचे से चलाते रहें.
- जब गुड़ पिघल जाए तो धीमी आंच पर लगातार चम्मच से चलाते हुए 4-5 मिनट के लिए पकाएं.
- गुड़ पक गया है या नहीं पता करने के लिए एक छोटी पानी से भरी कटोरी में गुड़ की छोटी सी बूंद डालें. अगर गुड़ पानी में तुरंत पिघलता नहीं है तो यह पक गया है अगर ऐसा नहीं होता है तो कुछ और समय तक इसे पकाएं. गुड़ वाली तिल चिक्की
- आंच बंद करें और मूंगफली डालकर अच्छी तरह चाशनी में लपेट लें.
- आंच कर दें और पहले से चिकनी की हुई थाली पर मिश्रण डालें.
- जल्दी से बेलन से इसे मोटाई में बेल दें. बेहतर केक व कुकीज बनाने के लिए जानें ये टिप्स
- थाली पर फैलाने के बाद इसे चाकू से टुकड़ो में काट लें. (गर्म रहने पर ही काटें नहीं तो ठंडा होने पर चिक्की सख्त हो जाएगी और जल्दी कटेगी नहीं.)
- ठंडा होने के बाद चिक्की को टुकड़ों में तोड़ लें.
- मूंगफली चिक्की को दो हफ्ते तक स्टोर करके रख सकते हैं.
नोट-
- मूंगफली चिक्की का रंग गुड़ के रंग पर निर्भर करता है. अगर आप सुनहरे भूरे रंग के गुड़ का इस्तेमाल करेंगे तो यह गहरे भूरे रंग की होगी. अगर भूरे रंग की चिक्की बनाना चाहते हैं तो हल्के पीले रंग के गुड़ का इस्तेमाल करें.
- अगर बहुत ज्यादा समय तक गुड़ को पकाएं तो चिक्की सख्त हो जाएगी.
- जब मिश्रण गर्म हो तभी चिकनी की हुई थाली पर इसे फैला दें क्योंकि मिश्रण ठंडा होने के बाद आसानी से नहीं फैलेगा.
- आप मूंगफली के बदले तिल या भूनी हुई चना दाल (दालिया दाल) या सूखे मेवे का इस्तेमाल करके भी चिक्की बना सकते हैं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मूंगफली के दाने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप मूंगफली के दाने तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की बनाने के लिए 1 कप मूंगफली के दाने के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाएं मूंगफली चिक्की एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT