बचे गुलाब जामुन को दीजिए रसीले आम का स्वाद

बचे गुलाब जामुन को दीजिए रसीले आम का स्वाद

अगर गुलाब जामुन को आम के रस के साथ मिलाकर खाया जाए तो कैसा लगेगा. सोच में मत पड़िए. जानिए इसे कैसे तैयार किया जा सकता है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप मैंगो पल्प
  • 250 मिली दूध
  • 4-5 गुलाब जामुन
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी बूरा
  • 8-10 बादाम की कतरन

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मैंगो पल्प, चीनी बूरा और दूध मिक्सर में डालकर फेट लें.
- इस पेस्ट को चौड़े बर्तन रखकर फ्रीज में जमने के लिए रखें. इसमें तकरीबन 60 मिनट लगेंगे.
- तय समय बाद गुलाब जामुन को चाशनी सहित एक बर्तन में डालकर हल्का गरम कर लें.
- जब ये गरम हो जाएं तो इन्हें आंच से उतार कर सर्विंग बाउल में रखें.
- अब मैंगो पल्प को काट-काटकर गुलाब जामुन के चारों ओर फैला दें.
- कटे बादाम से गार्निश कर सर्व करें और मजे से खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बचे गुलाब जामुन को दीजिए रसीले आम का स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मैंगो पल्प और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes