घर पर इस विधि से बनाएं स्पंजी रसगुल्ले
मिठाई में रसगुल्ला खासा पसंद किया जाता है. चाशनी में डूबी यह ठंडी-ठंडी मिठाई दिखते ही मुंह में पानी ले आती है. आप इस स्वीट डिश को घर पर भी बना सकते हैं.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 लीटर दूध फुल क्रीम
- 2 नींबू का रस, डेढ़ चम्मच अरारोट, आधा चम्मच इलायची पाउडर
- 4 कप चीनी
- 2 से 3 कप पानी
विधि
- दूध में उबाल आने के बाद, गैस बंद कर दें. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा डालते हुए एक बड़े चम्मच से चलाएं.
- जब दूध पूरा फट जाए. तो उसे एक साफ कपड़े में छानकर, ऊपर से ठंडा पानी डाल दें. इससे रसगुल्लों में नींबू का स्वाद नहीं आएगा.
- अब कपड़े को बांधकर उसे अच्छी तरह दबाएं, ताकि फटे हुए दूध का सारा पानी निकल जाए. रसगुल्लों के लिए पनीर तैयार है.
- इसके बाद पनीर को किसी थाली में निकाल लें और इसे कद्दूकस या हाथों से अच्छी तरह मैश करके आटे की तरह गूंद कर चिकना करें.
- फिर पनीर में अरारोट मिक्स करके उसे 4 से 5 मिनट और मैश करें और गूंदकर चिकने आटे की तरह तैयार कर लें. इस तरह रसगुल्ला बनाने के लिए मिश्रण तैयार करें.
- अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा भाग हाथों में लेकर, उसे गोल शेप देकर छोटे-छोटे बॉल तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएं.
- जब सारी सामग्री से बॉल तैयार हो जाएं, तो इनको एक गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
- रसगुल्लों की चाशनी बनाने के लिए एक भगोने में चीनी और 2 कप पानी डाल कर गैस पर गर्म करने रख दें.
- चाशनी में उबाल आने के बाद, प्लेट में रखे तैयार रसगुल्ले इसमें डाल दें. भगोने को एक प्लेट से ढक दें.
- रसगुल्ला और चाशनी तेज आंच पर 15 से 20 मिनिट तक पकाएं. कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी, तो उसमें एक बड़े चम्मच से थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते रहें. ध्यान रखें कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे.
- इस तरह चाशनी में सिर्फ 1 से 2 कप तक पानी डालें, और खुशबू के लिए उसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें. रसगुल्ले पकने के बाद फूल कर दुगने हो जाएंगे, तब गैस बंद कर दें.
- तैयार है स्वादिष्ट रसगुल्ले. फ्रिज में ठंडे होने के बाद सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
घर पर इस विधि से बनाएं स्पंजी रसगुल्ले एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 लीटर दूध फुल क्रीम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
घर पर इस विधि से बनाएं स्पंजी रसगुल्ले बनाने के लिए सबसे पहले 2 लीटर दूध फुल क्रीम तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
घर पर इस विधि से बनाएं स्पंजी रसगुल्ले बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह घर पर इस विधि से बनाएं स्पंजी रसगुल्ले रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
घर पर इस विधि से बनाएं स्पंजी रसगुल्ले बनाने के लिए 2 लीटर दूध फुल क्रीम के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, घर पर इस विधि से बनाएं स्पंजी रसगुल्ले को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
घर पर इस विधि से बनाएं स्पंजी रसगुल्ले का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
घर पर इस विधि से बनाएं स्पंजी रसगुल्ले एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT