ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप आटा, जरूरत के अनुसार पानी
- 4 टीस्पून बटर
- 1 टेबलस्पून बारीक कटी लहसुन
- 1 टीस्पून बारीक कटा अदरक
- 2 छोटी प्याज बारीक कटी हुई
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- 1/4 टीस्पून हल्दी
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 4 अंडे
- 2 टीस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
- 1/2 टीस्पून गरम मसाला, पराठा सेंकने के लिए तेल
विधि
- गर्म तेल में लहसुन, अदरक, प्याज, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह चलाते हुए कुछ देर तक पकाएं.
- फिर नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर प्याज के गलने तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें अंडे फोड़कर डाल दें.
- अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर इसमें धनियापत्ती, गरम मसाला, डालकर बढ़िया भुर्जी बना लें.
- भुर्जी को आंच से उतार लें.
- भुर्जी बनाने के बाद एक बर्तन आटा और थोड़ा-सा नमक डालकर मिक्स कर लें.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बढ़िया मुलायम आटा गूंद लें.
- आटे को बराबर 8-10 लोइया तोड़ लें.
- एक लोई लेकर हल्का सा सूखा आटा लगाकर बेल लें.
- रोटी के बीच 2 चम्मच एग भुर्जी रखें और किनारों से मोड़ते हुए पोटली बनाएं फिर चिपटाकर हल्के हाथों से बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवा रखें.
- इस पर बेला हुआ पराठा रखें. पहले दोनों तरफ हल्का-हल्का सेंक लें.
- इसके बाद दोनों तरफ तेल लगाकर पराठा बना लें.
- इस तरीके से बाकी के पराठे बना लें.
- तैयार पराठे को मनपसंद चटनी, रायता के साथ खाए-खिलाएं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एग भुर्जी पराठा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आटा, जरूरत के अनुसार पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
एग भुर्जी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप आटा, जरूरत के अनुसार पानी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
एग भुर्जी पराठा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह एग भुर्जी पराठा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
एग भुर्जी पराठा बनाने के लिए 2 कप आटा, जरूरत के अनुसार पानी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, एग भुर्जी पराठा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
एग भुर्जी पराठा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
एग भुर्जी पराठा एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT