ऐसे बनाएं चावल के आटे की रोटी

ऐसे बनाएं चावल के आटे की रोटी

चावल के आटे की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और यह पूरे भारत में खाई जाती है. बिहार में चावल के आटे की रोटी को कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी के साथ, बेंगलुरू और मैसूर में बैगन मसाला और नारियल की चटनी क

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप चावल का आटा
  • 11/2 पानी
  • 2 चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- चावल के आटे की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी को गर्म कर लें.
- जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें तेल डाल कर मिलाएं.
- इसके बाद इसमें चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- पानी सूखने के बाद आंच बंद कर दें.
- आटे को ढककर 5 मिनट के लिए रख दें. ताकि यह नरम हो जाए.
- अब आटे को किसी बर्तन में डालकर मसल-मसल कर नरम कर लें.
- आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि फूल कर सेट हो जाए.
- इसके बाद मीडियम आंच पर तवा गर्म करें.
- अब आटे से एक छोटी लोई लेकर चावल के आटे के पलथन लपेटकर हल्के हाथ से दबाते हुए बेल लें.
- रोटी धीरे से तवे पर रखकर सेंकें. एक तरफ सिंक जाने के बाद ही पलटाएं. अगर जल्दी पलटेंगे तो यह टूट सकती है.
- जब एक तरफ से रोटी सिंक जाए तो पलट दें और दूसरे साइड से भी सेंक लें.
- बाकी की लोइयों से भी इसी तरह से रोटियां बना लें.
- तैयार चावल की रोटी रसदार सब्जी के साथ खाएं और परोसे.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (30 ratings)
3.7 avg from 30 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं चावल के आटे की रोटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes