आटे के फ्राइड मोदक बनाने की विधि

आटे के फ्राइड मोदक बनाने की विधि

मोदक गणपति बप्पा का पसंदीदा भोग है. मोदक कई तरह की चीजों से बनते हैं, जैसे- चावल के आटे के मोदक, मलाई मोदक, ड्राई फ्रूट्स मोदक आदि. आज हम आपको बता रहे हैं घर में हमेशा मौजूद रहने वाले गेहूं के आटे का

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 3/4 कप गुड़ कद्दूकस किया
  • 1/2 कप घी
  • 1 टीस्पून कटे हुए पिस्ता
  • 1 टीस्पून कटे हुए काजू
  • 1 टीस्पून कटे हुए बादाम
  • 1 टीस्पून नारियल
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर, तलने के लिए तेलकड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- Atta Modak बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन में घी गर्म करें.
- इसमें आटा डालकर लगातार चलाते हुए भूने.
- जब आटा थोड़ा भुन जाए तो इसमें एक टीस्पून घी डाल दें.
- इसके बाद पिस्ता, काजू, बादाम और नारियल का बुरादा डालकर 2 से 3 मिनट तक चालते हुए भूनें.
- तय समय के बाद आंच बंद करें और कुछ देर हल्का ठंडा होने के लिए रख दें.
- इसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.
- साथ ही गुड़ मिला लें, गुड़ तभी डालें जब आटा हल्का गर्म हो.
- अब मोदक बनाने के लिए मोदक का सांचा लें.
- मोदक के सांचे में मिश्रण को डालें और मोदक बना लें.
- अगर मोदक का मिश्रण सूखा लग रहा हो तो थोड़ा घी और थोड़ा सा दूध मिला सकते हैं.
- कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.
- फिर इसमें मोदक डालकर फ्राई कर लें.
- ब्राउन कलर के होने के बाद मोदक को प्लेट पर निकाल लें.
- गणेश जी को भोग लगाने के लिए तैयार है मोदक.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (14 ratings)
3.3 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आटे के फ्राइड मोदक बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes