सावन स्पेशल व्रत में बनाइए कच्चे केले की टिक्की

सावन स्पेशल व्रत में बनाइए कच्चे केले की टिक्की

कच्चे केले की टिक्की एक अवधी डिश है, जिसे के व्रत के दौरान खाया जा जाता है. आलू और घीया के अलावा व्रत के लिए अच्छा ऑप्शन है. कच्चे केले की टिक्की बहुत स्वादिष्ट होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 6 कच्चे केला
  • 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 टीस्पून तिल, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, बारीक कटी धनियापत्ती

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- कच्चे केले ​की टिक्की (kachche kele ki tikki) बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी डालकर गर्म करें.
- पानी के गर्म होते ही कच्चे केले को डालकर उबाल लें .
- केले को मुलायम होने तक उबालें.
- जब केले (kachche kele ki tikki) उबल जाएं तो पानी से निकाल कर इसे ठंडा कर लें. इसका छिलका उतार लें और मैश करें.
- एक बाउल में केले के साथ लाल मिर्च पाउडर, कॉर्न फ्लोर, नींबू का रस, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें .
- अब इस मिश्रण से छोटी लोई लेकर हल्के हाथों से दबाते हुए टिक्की का आकार दे दें.
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही टिक्की को सुनहरा होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें. (जब सारी टिक्की फ्राई हो जाएं तो आंच बंद कर दें.)
- तैयार कच्चे केले ​की टिक्की को सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.

- नोट
- अगर आप चाहे तो सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर व्रत के लिए भी बना सकते हैं .
- कॉर्न फ्लोर की जगह कुट्टू का आटा डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सावन स्पेशल व्रत में बनाइए कच्चे केले की टिक्की एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 कच्चे केला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes