सूजी के मोदक

सूजी के मोदक

आमतौर पर मोदक चावल के आटे से बनाए जाते हैं. लेकिन अलग स्वाद के लिए सूजी वाले मोदक भी आजमाए जा सकते हैं. इनको भाप में पकाने की जरूरत नहीं होती. पेश है यह रेसिपी .

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप बारीक सूजी
  • 2 कप नारियल, कद्दूकस किया हुआ
  • 1.5 कप गुड़, पाउडर किया हुआ
  • 2.5 कप पानी, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो बड़े चम्मच घी या तेल, नमक स्वादानुसार, नोट: आप चाहें तो 2.5 कप पानी की जगह एक 1.5 कप पानी और 1 कप दूध ले सकते हैं. इससे मोदक का स्वाद अच्छा आएगा. वहीं मिश्रण में कुछ ड्राई फ्रूट्स भी डाले जा सकते हैं. तब आपको नारियल की मात्रा घटानी होगी.

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- गुड़ को कुतरे हुए नारियल के साथ एक पैन में मिक्स कर लें और धीमी आंच पर इसे थोड़ा पकाएं. अगर ड्राई फ्रूट्स डालने हैं तो वे भी डाल दें.
- इसे तब तक पकाना है, जब तक गुड़ पिघल कर गाढ़ा न होने लगे. जब यह मिश्रण पूरी तरह सूखा दिखने लगे तो इसे आंच से उतार लें. यहां ध्यान रखें कि इस मिश्रण को बहुत ज्यादा सुखाना भी नहीं है.
- एक दूसरे पैन में पानी (और दूध भी, अगर डाल रहे हैं तो) गर्म करें और इसमें तेल व नमक मिला दें. जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें सूजी डालें और कड़छी की मदद से इसे मिक्स करें.
- करीब 5-6 मिनट तक इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि कोई गांठ न रह जाए. लेकिन यह भी ध्यान रखें कि सूजी जले नहीं.
- आंच से हटाने से पहले देख लें कि सूजी अच्छी तरह पक गई हो. अगर यह कच्चा स्वाद दे तो कुछ देर आंच पर और पकाएं.
- अब आंच से हटाकर थोड़ा ठंडा करें और इस मिश्रण को अच्छी तरह गूंद लें.
- हथेली पर थोड़ा तेल लगाएं और गूंदी हुई सूजी की थोड़ी मात्रा लेकर नींबू के आकार का पेड़ा बनाएं. फिर इसे धीरे से दबाकर चपटा कर लें.
- अब इसमें गुड़ व नारियल का तैयार मिश्रण भरें और इसके किनारे निकालते हुए बीच में एक जगह लाकर ऊपर से बंद कर दें. इसी तरह बाकी सामग्री से मोदक तैयार कर लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (199 ratings)
4 avg from 199 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सूजी के मोदक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बारीक सूजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes