10 मिनट में ऐसे बनाइए मजेदार पान आइसक्रीम

10 मिनट में ऐसे बनाइए मजेदार पान आइसक्रीम

अब तक आपने चॉकलेट, वनिला, स्ट्रॉबेरी आदि आइसक्रीम तो कई बार खाई होगी, अब एक बार पान आइसक्रीम भी बनाकर देख लीजिए. इसका स्वाद वाकई बेमिसाल है. यह खाने में बहुत ही रिफ्रेशिंग और टेस्टी लगती है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पान के 3 पत्ते
  • 2 चम्मच गुलकंद
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 3 केले (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 300 मि.ली. दूध
  • 2 चम्मच चीनी, हरा फूड कलर (चाहें तो)

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक मिक्सर जार में पान के पत्तों को काटकर डाल दें.
- अब इसमें सौंफ, इलायची पाउडर, गुलकंद और केले डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें.
- इसके बाद दूध डालकर एक और बार अच्छे से फेंट लें.  
- आप चाहें तो पेस्ट में जरा सा हरा रंग भी मिला सकते हैं.
- तैयार पेस्ट को अब एक ट्रे में डालें.
- ट्रे में आइसक्रीम डालने से प्लास्टिक रैप जरूर लगा लें.
- ट्रे को ऊपर से भी प्लास्टिल रैप से बंदकर जमने के लिए फ्रिजर में रख दें.
- लगभग 4-5 घंटे में आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी.
- अब इसके स्कूप्स निकालकर चेरी की टॉपिंग के साथ ठंडी-ठंडी सर्व करें.

नोट:
- बिना क्रीम के केले के इस्तेमाल से आइसक्रीम को क्रीमी बनाया जाता है.
- चूंकि पान की महक काफी तेज होती है, केले फ्लेवर नहीं आएगा.    

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (3 ratings)
4 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

10 मिनट में ऐसे बनाइए मजेदार पान आइसक्रीम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पान के 3 पत्ते और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes