गणेश भगवान को भक्त ने चढ़ाया 151 किलो का मोदक

offline
महाराष्ट्र के साथ पूरे देश में पुणे के गणेशोत्सव की अलग पहचान है. भक्त हर साल बाप्पा के लिए भक्ति का अलग ही नजारा पेश करते हैं. हर साल की तरह इस साल भी एक भक्त ने पुणे के दगड़ूसेठ हलवाई गणपति मंदिर में गणेश जी को विशाल मोदक प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया. यह मोदक 151 किलो ग्राम का है. ज्यादा वजन होने के कारण इस मोदक को उठाने के लिए 6 से 7 लोगों की जरूरत पड़ी.

विधि

इसे स्टील की परात में बनाया गया और ऊपर से चांदी की वरक चढ़ाई गई है. मोदक पर स्वस्तिक का निशान बना हुआ है और जय गणेश लिखा गया है. हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इतना बड़ा मोदक बनाने में कितनी लागत और सामग्री का इस्तेमाल हुआ है.
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पुणे के दगड़ू सेठ हलवाई के लिए इतना बड़ा मोदक चढ़ाया गया हो. पिछले साल भी मंदिर के 126 वर्ष पूरे होने पर 126 किलो का मोदक प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया था.
पिछले साल बने इस मोदक में सूखे मेवे, बादाम, काजू और पिस्ते का इस्तेमाल किया गया था. इस पर चांदी का वर्क भी लगाया गया था. इसे बनाने में चार घंटे से अधिक समय लगा था और लगभग 65,000 रुपये की लागत आई थी.