मखाना खाने के क्या हैं फायदे, पीएम मोदी ने बताए
offline
मखाने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह एक ऐसी चीज है जो वजन बढ़ाती भी
है और कम करने में भी मददगार है. इसके अलावा मखाने में कई और गुण भी हैं.
जानिए इसे कब खाएं और क्या हैं इसके और भी फायदे.
विधि
मखाने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह एक ऐसी चीज है जो वजन बढ़ाती भी है और कम करने में भी मददगार है. इसके अलावा मखाने में कई और गुण भी हैं. जानिए इसे कब खाएं और क्या हैं इसके और भी फायदे.
- मखाने में बहुत ज्यादा फाइबर और कैलोरी कम होती है.
- वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में मखाना खाना बहुत फायदेमंद है. यह हेल्दी तो होता ही है साथ ही इसे खाने से ज्यादा भूख नहीं लगती है.
- मखानों को लो फैट मक्खन में ही भूनें.
- अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इसे सुबह-शाम खाएं.
- वजन बढ़ाने के लिए खूब सारे ड्राई-फ्रूट्स डालकर इसकी खीर बनाकर खाएं.
- मखाने का सेवन बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मददगार है.
- यह शरीर के टॉक्सिंस को भी बाहर निकालता है.
- मखाने में फाइबर के साथ ही मैग्निशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक आदि भरपूर मात्रा में होता है.