चॉकलेट सूप
offline
चॉकलेट सूप की यह रेसिपी बेहद खास और आसान है. इसका टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों को भाएगा. अब जब चाहें इस सूप को बनाकर बोरिंग माहौल को चॉकलेट के साथ यमी बनाएं.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : डिजर्ट
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : सिर्फ 20 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
एक कप मलाई (क्रीम)
200 ग्राम डार्क चॉकलेट (बारीक कटी हुई)
एक कप स्ट्रॉन्ग कॉफी
वनीला आइसक्रीम
विधि
- गैस पर पैन में मलाई डालकर मध्यम आंच पर उबालें.- जब मलाई में उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें.
- अब गर्म मलाई में कटी हुई डार्क चॉकलेट डालकर चलाएं.
- फिर चॉकलेट और मलाई के मिक्सचर में गर्मागर्म स्ट्रॉन्ग कॉफी डालकर मिक्स करें.
- लीजिए तैयार है हॉट चॉकलेट सूप. इसे सूप बॉउल्स में डालकर ऊपर से वनीला आइसक्रीम डालें और सर्व करें.