गर्मी में बनाएं कोकोनट मॉकटेल विद लेमन

offline
गर्मी में पीजिए कोकोनट मॉकटेल विद लेमन. इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है. यह ड्रिंक आपको ताजगी से भर देगा. यकीन न हो तो आजमाकर देख लीजिए.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    दो गिलास नारियल पानी
    एक बड़ा चम्मच चीनी
    एक बड़ा चम्मच शहद
    पुदीना पत्ती 4-5
    आधा नींबू
    बर्फ के 6 टुकड़े

विधि

- सबसे पहले एक जार में नींबू का रस, चीनी, शहद, बर्फ और पुदीना पत्ती मिलाकर महीन पीस लें.
- फिर इसमें नारियल का पानी मिलाकर अच्छे से दोबारा ब्लेंड कर लें.
- तैयार है कोकोनट मॉकटेल विद लेमन. ऊपर से बर्फ के कुछ और टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.