ग्रेप्स स्मूदी
offline
स्वाद में टेस्टी और जूसी अंगूर हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं. आइए इस हेल्दी और यमी फ्रूट से बनाते हैं ग्रेप्स स्मूदी...
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 5 से 15 मिनट
- मील टाइप : वेज,ब्रेकफास्ट
आवश्यक सामग्री
-
1 ½ कप काले अंगूर, कटे हुए
आधा कप दूध
एक कप ताजा दही
4 बड़े चम्मच चीनी
8-10 बर्फ के टुकड़े
विधि
- ब्लेंडर में अंगूर, दूध, दही, चीनी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.- तैयार मिश्रण में बर्फ के टुकड़े डालकर फिर से एक बार ब्लेंड करें.
- अब एक सर्विंग ग्लास में इसे डालें.
- अंगूर के पीसेज और आई क्यूब से सजाकर स्मूदी को सर्व करें.