पपीता नारियल शेक

offline
अगर आपको पपीता खाना बेहद पसंद है तो क्यों न अब इसका शेक बनाकर भी पिया जाए. पकवानगली में जानें इसे बनाने की विधि...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 गिलास ठंडा दूध
    2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
    6 बादाम बारीक कटे हुए
    आधा कप पपीता (टुकड़ों में कटा हुआ)
    1 बड़ा चम्मच चीनी

सजावट के लिए

4-5 बारीक कटे बादाम
6-7 किशमिश

विधि

- पपीता नारियल शेक बनाने के लिए सभी सामग्रियों को एक साथ ब्लेंडर में डालकर पीस लें. (फ्रूट ठंडाई)
- शेक के गाढ़ा और क्रीमी होने तक इसे फेंटते रहें. (घर पर मैंगो फ्रूटी बनाने की विधि)
- पपीता नारियल शेक तैयार है. फ्रिज में रखकर ठंडा कर किशमिश और बादाम से गार्निश कर सर्व करें.