बनाना पीनट स्मूदी: इससे बढ़िया ब्रेकफास्ट और कुछ नहीं

offline
बनाना पीनट स्मूदी ग्लूटेन फ्री होती है. इसीलिए यह हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. इसे बनाने में 10 मिनट से भी कम समय लगता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    दूध 1 कप
    केला 1
    मूंगफली/पीनट बटर 2 बड़ा चम्मच
    कोकोआ पाउडर 1 बड़ा चम्मच
    ओट्स 1/4 कप
    योगर्ट 1/4 कप
    आइस क्यूब 4-5(ऑप्शनल)
    ब्लेंडर

विधि

- केले को छीलकर काट लें.
- सभी चीजों को मिक्सर जार में डालें.
- 2-3 मिनट तक ब्लेंड कर लें.
- सर्विंग बाउल या गिलास में निकालकर सर्व करें.
- यह हेल्दी स्मूदी ग्लूटेन फ्री होती है. इसे आप बच्चों को भी खिला सकते हैं.