टमाटर चाट वाराणसी गए काशी चाट भंडार की टमाटर चाट नहीं खाए तो समझो कुछ नहीं किया. काशी की चाट की यही खूबी है देश-विदेश लोग इनकी चाट जरूर खाते हैं. टमाटर की चाट, पालक की चाट, हींग पानी, दही पूरी का बेहतरीन स्वाद शायद ही आपको कहीं और मिले.