इस मौसम में वर्कआउट के बाद पीएं ये चीजें, बनी रहेगी सेहत
तरबूज का शरबत
वर्कआउट के बाद शरीर का काफी मात्रा में पानी पसीने के रूप में निकल जाता है. इसकी भरपाई करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी वाले फल खाना चाहिए, ताकि इस कमी को पूरा किया जा सके. वॉटर मेलन स्मूदी से आप शरीर में हुई पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं. करना बस इतना है कि ब्लेंडर जार में तरबूज, केला, नींबू का रस, खीरा लेकर पीस लें. वर्कआउट के बाद इस स्मूदी का सेवन करें और इंस्टेंट एनर्जी पाएं. तरबूज में पानी की मात्रा खूब होती है.