बॉडी बनाने के लिए खाएं ये देसी चीजें...

पनीर है सभी के लिए
अगर अच्छी बॉडी की चाहत रखते हैं तो केवल ओकेजनली नहीं बल्कि रोजाना पनीर खाइए. क्योंकि यह सभी के लिए है. इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को केटाबॉलिज्म से बचाता है. साथ ही, यह लंबे समय तक शरीर को मेहनत करने की ऊर्जा देता है. इसे चाहें तो आप सादा या फिर फ्राई करके खा सकते हैं.