इस डेयरी का दूध पीते हैं अंबानी-बच्चन, एक लीटर की कीमत चौंका देगी
खास बात यह है कि यहां की गायें आरओ का पानी पीती हैं और उनके लिए उच्च क्वॉलिटी के चारे की व्यवस्था होती है. इसमें सोयाबीन, अल्फा घास, मौसमी सब्जियां और मक्की शामिल है. वहीं गायों का पेट साफ रहे, इसलिए लिए उन्हें एक खास ब्रांड की आयुर्वेदिक दवाइयां दी जाती हैं. यहां पर खुराक से ही दूध की फैट कंट्रोल करते हैं. गायों का मूड ठीक और वो ज्यादा से ज्यादा दूध दें. इसके लिए फॉर्म में 24 घंटे म्यूजिक बजता रहा है. गायों के लिए बिछाया गया मैट दिन में 3 बार साफ होता है.