खाऊ गली से लेकर भुक्खड़ गली तक, जानिए इन स्वाद गलियों के बारे में

चटपटे खाने की बात करें तो नाम आएग खस्ता कचौड़ी, पूरी और मसालेदार तीखी आलू की सब्जी की. और इनके लिए फेमस जगह बनारस की कचौड़ी गली. इस गली में ज्यादातर दुकानों में कचौड़ी और सब्जी बेची जाती है, इसलिए नाम कचौड़ी गली पड़ गया. पहले इस मोहल्ले का नाम कूचा अजायब था. ऐसा कहा जाता है कि मुस्लिम  शासन के एक रईस अधिकारी अजायब के नाम पर यह नाम पड़ा था. कचौड़ियों के अलावा बनारसी मिठाइयां, पान, काशी की चाट, लौंगलत्ता यहां पर आपको खाने को मिल जाएंगे. इतना ही नहीं ठंड के दिनों में काशी में मइलयो खूब बनता और बिकता है.